बुलंदशहर: चैंबर पर कब्जे के विवाद में फायरिंग, वकील और उनका रिश्तेदार घायल; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के बुलंदशहर जनपद में चैंबर पर कब्जे के विवाद में फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान गोली लगने से वकील और उनका रिश्तेदार घायल हो गया है। बुलंदशहर डिस्ट्रिक बार परिसर में हुई इस घटना से हड़कम्प मचा है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में चैंबर पर कब्जे के विवाद में फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान गोली लगने से वकील और उनका रिश्तेदार घायल हो गया है। बुलंदशहर डिस्ट्रिक बार परिसर में हुई इस घटना से हड़कम्प मचा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुलंदशहर डिस्ट्रिक बार परिसर में चैंबर का ताला तोड़ने पर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक वकील और उनका रिश्तेदार घायल हो गया।
घायल वकील और उनके रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली से घायल वकील इमामुद्दीन कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के पिता है।
दरअसल, वकील स्व। सलीम अख्तर की पत्नी ने इमामुद्दीन एडवोकेट को विधिक प्रक्रिया के बाद चैंबर अलॉट कर दिया था। घटना के बाद पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।

Janmat News 
