उरई में विगत तीन वर्षों में हुए पौधरोपण की होगी जांच, डीएम ने समस्त विभागों को किया निर्देशित
उरई जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित किया कि विगत तीन वर्षों में कराये गये वृक्षारोपण की जांच थर्ड पार्टी मानिटरिंग टीम द्वारा की जायेगी, जो मृत पौधे हो उनको तत्काल वदल कर नये पौधों का रोपण किया जाये।
प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा समस्त विभागों आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष स्थल चयन एवं गड्डा खुदान की सूचना प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वर्ष 2026 में किये जाने वृक्षारोपण की सम्पूर्ण तैयारी करने हेतु समस्त विभागों को शासन द्वारा जारी टाइम लाइन से अवगत कराया।
जिला गंगा समिति के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लघु सिचाई जनपद जालौन को नून नदी पर कराये जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना एक सप्ताह में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Janmat News 
