प्रतापगढ़: राशन वितरण की जांच के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ पहुंची टीम, ग्रामीणों ने की थी शिकायत
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के पिचूरा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने कोटेदार की कार्य शैली को लेकर तहसील दिवस पर एसडीएम लालगंज से शिकायत की थी।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के पिचूरा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने कोटेदार की कार्य शैली को लेकर तहसील दिवस पर एसडीएम लालगंज से शिकायत की थी।
जिसमें राशन न मिलने और घटौली व राशन में कटौती की समस्या बताई गई थी। सप्लाई इंस्पेक्टर ने गांव के सैकड़ो लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया।
वही बातचीत के दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर लालगंज का कहना है कि गांव में लोगों से बातचीत कर उनका बयान दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उच्च अधिकारियों तक रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी और अन्य विधि कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को जल्द ही राशन वितरण की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
बता दें कि पिचूरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से राशन वितरण की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार द्वारा उन्हें समय पर राशन नहीं दिया जा रहा है और राशन में भी कटौती की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर की टीम ने जांच शुरू की है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई होने की उम्मीद है।
सप्लाई इंस्पेक्टर की टीम ने गांव के लोगों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और राशन वितरण की समस्या का समाधान करने में सहयोग करें। टीम का कहना है कि वे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Janmat News 
