शाहजहांपुर: हाथ में जल लेकर पार्षदों ने भ्रष्टाचार करने की खाई कसम, वीडियो वायरल; मचा हड़कंप

उप्र के शाहजहांपुरनगर निगम के पार्षदों का गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार करने का वीडियो सामने आ या है। वीडियो में हाथ में गंगाजल लेकर नगर निगम से होने वाली कमाई की हिस्सेदारी में बँटवारा का दावा किया गया है।

शाहजहांपुर: हाथ में जल लेकर पार्षदों ने भ्रष्टाचार करने की खाई कसम, वीडियो वायरल; मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुरनगर निगम के पार्षदों का गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार करने का वीडियो सामने आ या है। वीडियो में हाथ में गंगाजल लेकर नगर निगम से होने वाली कमाई की हिस्सेदारी में बँटवारा का दावा किया गया है।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम में हड़कंप मचा है। पार्षद हाथ में गंगा जल उठाकर अपनी अपनी हिस्सेदारी का कर रहे हैं आपस में वादा करते नज़र आ रहे हैं। बता दें शाहजहांपुर नगर निगम में 60 पार्षद हैं।