बुलंदशहर: गंगा दशहरा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु SP ने घाटों का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश
उप्र के बुलंदशहर जनपद के गंगा दशहरा के पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतिरक्ष जैन एवं क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान द्वारा प्रातःकाल अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट तथा आहार स्थित अवंतिका घाट व सिद्द बाबा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के गंगा दशहरा के पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतिरक्ष जैन एवं क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान द्वारा प्रातःकाल अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट तथा आहार स्थित अवंतिका घाट व सिद्द बाबा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों/नावों की उपलब्धता, सीसीटीवी व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।
संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए भीड़-नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जनपद पुलिस द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर समुचित सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा समस्त कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है।

Janmat News 
