हाथरस: भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, भेंट किया प्रतीक चिन्ह
उप्र के हाथरस जंक्शन स्थित शिवम मार्केट में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू सहित पार्टी के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
हाथरस से होमेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जंक्शन स्थित शिवम मार्केट में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू सहित पार्टी के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी, पूर्व प्रधान देवी नगर ठाकुर हर प्रसाद सिंह, प्रमोद मदनावत, मनवीर सिंह, अविनाश ठाकुर और अनुराग अग्निहोत्री मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी चरनपाल सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर एवं नत्थीलाल पाराशर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में ग्राम पंचायत देवी नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।




