नोएडा हिंसा पर सख्त कार्रवाई जारी, डॉ. संजय निषाद बोले- सरकार मजदूरों के साथ

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार पूरी तरह सख्त है और दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा हिंसा पर सख्त कार्रवाई जारी, डॉ. संजय निषाद बोले- सरकार मजदूरों के साथ
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार पूरी तरह सख्त है और दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. निषाद ने स्पष्ट किया कि सरकार मजदूरों के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भी श्रमिकों के हितों को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ असामाजिक तत्व मजदूरों के बीच घुसकर उन्हें भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा रहा है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध को लेकर डॉ. निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकारों का विरोध कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने महिलाओं को उनका हक क्यों नहीं दिया?

उनके अनुसार सामाजिक न्याय का अर्थ है कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिले और इसके लिए आरक्षण जरूरी है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि जो लोग महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, वे महिला, गरीब, दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जबकि वर्तमान सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम कर रही है।

डॉ. संजय निषाद चंदौली में आयोजित निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।