कानपुर देहात: श्री रामलीला समिति द्वारा विशाल दंगल का आयोजन, देश भर के पहलवानों ने दिखाए करतब
उप्र के कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर में 150 साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आज अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर में 150 साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आज अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया।
विजयदशमी के ठीक अगले दिन होने वाले इस पारंपरिक आयोजन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व चौबेपुर ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने शिरकत की, जबकि निर्णायक की भूमिका अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह 'गुड्डन' ने निभाई। दंगल के दौरान पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी अपने हुनर से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कानपुर देहात के अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में आज वो नजारा देखने को मिला, जो हमारी पुरानी लोक संस्कृति और परंपराओं की याद दिलाता है। विजयदशमी के ठीक अगले दिन होने वाले इस ऐतिहासिक दंगल में शिरकत करने के लिए दूर-दूर से पहलवान पहुंचे थे।
150 साल से अधिक पुरानी श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित इस महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौबेपुर ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर मुकाबले की शुरुआत कराई।
अखाड़े की इस रेती पर जब दांव-पेंच चले, तो मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस बार के दंगल की सबसे खास बात यह रही कि पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन मुजायरा पेश किया। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर सभी का जमकर हौसला बढ़ाया।
वहीं, मुख्य अतिथि चौबेपुर ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला और श्री रामलीला समिति की तरफ से विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री रामलीला समिति के संरक्षक एडवोकेट विपिन चंद्र दीक्षित समिति के अध्यक्ष राम जी मिश्रा उपाध्यक्ष अमर यादव सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।



