चंदौली: CMO कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग
उप्र के चंदौली जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अपनी पांच प्रमुख मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठीं।
“2 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं” के नारे के साथ मानदेय बढ़ाने की मांग की। कार्य बहिष्कार कर आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।



