औरैया: 24 घंटे में दो हत्याओं से हड़कंप, कानून व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल

उप्र के औरैया जनपद में 24 घंटे के अंदर दो हत्याओं से हड़कंप मच गया है। एक सप्ताह के भीतर लगातार कई हत्याओं से जिले में सनसनी मची हुई है।

औरैया: 24 घंटे में दो हत्याओं से हड़कंप, कानून व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में 24 घंटे के अंदर दो हत्याओं से हड़कंप मच गया है। एक सप्ताह के भीतर लगातार कई हत्याओं से जिले में सनसनी मची हुई है।

बता दें कि आज रात दिबियापुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया। फफूंद थाना क्षेत्र के युवक का शव ककोर बंबा के पास खेत में मिला।

कल बेला थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की निर्मम हत्या हुई थी। दो दिन पूर्व औरैया शहर के मुख्य मार्केट में सर्राफा कारीगर की हत्या से दहशत है। लगातार हो रही हत्याओं से कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। औरैया जनपद की जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है।