संभल: थाना बबराला पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
उप्र के संभल जनपद के थाना बबराला पुलिस ने भैंस चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के थाना बबराला पुलिस ने भैंस चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनपद के थाना बबराला क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही चोरी में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन और भैंस की बिक्री से प्राप्त नकदी भी बरामद की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, आलोक सिद्धू के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में की गई। मामला थाना बबराला क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर का है, जहां जीवपाल ने 9 जनवरी की रात करीब 2:30 बजे अपनी भैंस चोरी होने की सूचना दी थी।
सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पिकअप वाहन की पहचान की गई। 13 जनवरी को चंदौसी रोड से नूरपुर जाने वाले रास्ते से चरन सिंह गांव बमनपुरी थाना कैलादेवी और नीरज फैजपुर थाना रजपुरा,को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर भैंस चोरी कर 40 हजार रुपये में संभल में बेच दी थी। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Janmat News 
