कौशांबी: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट पीट कर हत्या, प्रेमिका भी गंभीर घायल
उप्र के कौशांबी जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के परजनों ने जमकर पीटा। इस दौरान बीच बचाव करने आई प्रेमिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के परजनों ने जमकर पीटा। इस दौरान बीच बचाव करने आई प्रेमिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पिटाई से प्रेमी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं प्रेमी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
पूरा मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां ओसा गांव का रहने वाला 19 वर्षीय शिव प्रसाद अपने रिश्तेदारी में प्रेमिका से मिलने मंझनपुर थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव गया था।
जहां प्रेमी और प्रेमिका को एक साथ देख प्रेमिका के परिजन आग बबूला हो गए और प्रेमी को जमकर पीटा जिससे प्रेमी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बीच बचाव में आई प्रेमिका भी गंभीर घायल हो गई है।
घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और प्रेमी युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि हत्यारों की तलाश के लिए तीन टीमें लगा दी गई हैं जल्द ही घटना करने वाले अपराधियों को पकड़ कर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।


