फतेहपुर में चोरी की बड़ी वारदात, चोरों ने पार कर दिए 50 लाख नगद व सोने-चांदी के जेवरात
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के जनपद में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ चोरों ने शराब कारोबारी के यहां चोरी की है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के जनपद में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ चोरों ने शराब कारोबारी के यहां चोरी की है। मामला जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के मानू का पुरवा गांव का है।
जानकारी के अनुसार चोर सीसीटीवी का डीवीआर तक नोच ले गए। इसके अलावा चोर 50 लाख नगद, सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने घर के तीन दरवाजों को तोड़कर लाखों का माल पार किया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Janmat News 
