बहराइच: युवक ने घर में घुसकर चार महिलाओं पर धारदार हथियार से किया कातिलाना हमला, इलाके में हड़कंप

उप्र के बहराइच जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र के बरादरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर घर में घुसकर चार महिलाओं पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करने का आरोप लगा।

बहराइच: युवक ने घर में घुसकर चार महिलाओं पर धारदार हथियार से किया कातिलाना हमला, इलाके में हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट 

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र के बरादरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर घर में घुसकर चार महिलाओं पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करने का आरोप लगा।

हमले में चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़ित महिलाओं के मुताबिक, हमलावर की पहचान अज़ान कुरैशी के रूप में हुई है। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी वर्ष 2020 में भी जेल जा चुका है

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह और पूरे मामले की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।