महराजगंज: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

उप्र के महराजगंज जनपद में एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप लगने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला ज़िले के घुघली थाना क्षेत्र का है।

महराजगंज: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप लगने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला ज़िले के घुघली थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार घुघली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोपी शिव कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। शिव कुमार गुप्ता पर पीड़िता को विवाह का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

आरोपी पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को परसौनी चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया गया है।

मामले में BNS की धाराओं समेत IT Act में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।