तंत्र-मंत्र के शक में की गई हत्या का खुलासा, बेटे की मौत का बदला लेने के लिए सोखा की हत्या

मामले का खुलासा करते हुए शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने हत्या के इस पुराने मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तंत्र-मंत्र के शक में की गई हत्या का खुलासा, बेटे की मौत का बदला लेने के लिए सोखा की हत्या
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

महराजगंज से नवीन प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट —

महराजगंज/जनमत न्यूज। महराजगंज पुलिस ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के शक में हुई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार एक सोखा (झाड़-फूंक करने वाला व्यक्ति) को मानते हुए उसकी लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का बेटा एक दुर्घटना में मारा गया था। आरोपी को शक था कि सोखा ने तंत्र-मंत्र के जरिए उसके बेटे की जान ली है। आरोपी का कहना था कि उसने सोखा को उधार देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने तंत्र-मंत्र कर उसके बेटे को मार दिया।

इसी बदले की भावना में आरोपी ने सोखा की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और शव को बस्ती जिले में सड़क किनारे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

लगातार जांच और सुराग जुटाने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात स्वीकार कर ली।

इस मामले का खुलासा करते हुए शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने हत्या के इस पुराने मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।