शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुराचार, विरोध करने पर जानलेवा हमला

पीड़िता का कहना है कि थाना जहानाबाद में सुनवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना जहानाबाद में मामला दर्ज किया गया।

शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुराचार, विरोध करने पर जानलेवा हमला
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट —

पीलीभीत /जनमत न्यूज। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ चार वर्षों तक दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला काजीटोला निवासी तनवीर ने शादी का आश्वासन देकर लगातार उसका शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि विरोध बढ़ने पर साजिश के तहत निकाहनामा लिखवा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी आरोपी युवती को अपने घर नहीं ले गया।

पीड़िता ने बताया कि 3 अप्रैल 2026 को उसके भाई इंतजार पर तनवीर, तसलीम, शरीफ और जलील ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में इंतजार के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि थाना जहानाबाद में सुनवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना जहानाबाद में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने तनवीर समेत चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।