पीलीभीत: पप्पू गुप्ता कपड़ा व्यापारी हत्याकांड मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, बक़रीद के दिन हुई थी हत्या

उप्र के पीलीभीत जनपद में पप्पू गुप्ता कपड़ा व्यापारी की हत्या किए जाने के मामले में बिलसंडा थाना अध्यक्ष की लापरवाही को मानते हुए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने थाना अध्यक्ष सिद्धान्त शर्मा को बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया है।

पीलीभीत: पप्पू गुप्ता कपड़ा व्यापारी हत्याकांड मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, बक़रीद के दिन हुई थी हत्या
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम देव पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद में पप्पू गुप्ता कपड़ा व्यापारी की हत्या किए जाने के मामले में बिलसंडा थाना अध्यक्ष की लापरवाही को मानते हुए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने थाना अध्यक्ष सिद्धान्त शर्मा को बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया है।

उनकी जगह जगदीप मलिक को नया थाना प्रभारी बनाया गया है और आठ लोगों को अब तक जेल भेजा जा चुका है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही पाए जाने पर आगे भी विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

ज्ञात रहे बक़रीद के दिन शाम को पप्पू गुप्ता कपड़ा व्यापारी को दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर व्यापारियों में बहुत रोष था। इस बाबत व्यापारी वर्ग का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और घटना में लिप्त लोगों को शीघ्र पकड़ने की मांग की गई थी