पीलीभीत: डीएम ने मोहम्मदगंज पुल की स्थिति का लिया जायजा, मार्ग बह जाने से दर्जनों गांव हुए हैं प्रभावित

उप्र के पीलीभीत जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को ग्राम भिकारीपुर के निकट भंगा मोहम्मदगंज पुल के पास देवहा नदी द्वारा मार्ग परिवर्तन से मार्ग कटान की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

पीलीभीत: डीएम ने मोहम्मदगंज पुल की स्थिति का लिया जायजा, मार्ग बह जाने से दर्जनों गांव हुए हैं प्रभावित
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट  

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को ग्राम भिकारीपुर के निकट भंगा मोहम्मदगंज पुल के पास देवहा नदी द्वारा मार्ग परिवर्तन से मार्ग कटान की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स का मैप का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि मार्ग बह जाने से लगभग दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं, तहसील मुख्यालय पर पहुंचने के लिए लगभग 40 किमी0 अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय व धन की हानि होती हैं और आने जाने में बरसात के दिनों में दिक्कत का सामना करना पड़ता है