बरेली में मुख्यमंत्री पोर्टल बना मजाक, 13 हजार शिकायतों का हुआ फर्जी निस्तारण
उप्र के बरेली जनपद में मुख्यमंत्री पोर्टल मजाक बनकर रह गया है। यहां 13 हजार शिकायतों का फर्जी निस्तारण होने की खबर सामने आ रही है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में मुख्यमंत्री पोर्टल मजाक बनकर रह गया है। यहां 13 हजार शिकायतों का फर्जी निस्तारण होने की खबर सामने आ रही है।
इस फर्जी निस्तारण से अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। फर्जी रिपोर्ट पर अब सख्त कार्रवाई होगी। बरेली में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
बरेली जिले में 13,411 शिकायतों का अधिकारियों ने बिना समाधान किए ही 'फर्जी निस्तारण' दिखा दिया। शासन की क्रॉस चेकिंग में खुलासा होने के बाद अब लेखपाल से लेकर एसडीएम स्तर तक के अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।

Janmat News 
