डिवाइडर से टकराई बरेली से एटा जा रही यूपी रोडवेज की बस, कई सवारियां घायल; राहत व बचाव कार्य जारी

एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कासगंज रोड पर मिस्टी अस्पताल के समीप बरेली डिपो की रोडवेज बाद डिवाइडर से टकरा गई और चकनाचूर हो गई।

डिवाइडर से टकराई बरेली से एटा जा रही यूपी रोडवेज की बस, कई सवारियां घायल; राहत व बचाव कार्य जारी
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट  

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कासगंज रोड पर मिस्टी अस्पताल के समीप बरेली डिपो की रोडवेज बाद डिवाइडर से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। बस में करीब पचास सवारियां बैठी हुई थी। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे हैं। तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है।

सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। यूपी रोडवेज की बरेली डिपो की बस एटा की ओर आ रही थी। तभी हादसा हो गया बस पूरी चकनाचूर हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन सवारिया घायल हुई हैं।

घायल जैनुल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं बीच में बैठा हुआ था जो आगे बैठे हुए थे वह ये बता रहे थे कि कार बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। बस चालक का एक पैसेंजर से झगड़ा हुआ था। वह कही जा रहा था। वह बोल रहा था कि मेरी फ्लाइट छूट जाएगी।

बस सही समय पर पहुंचाने का भरोसा दिलाकर बैठाने की बात पर विवाद हुआ था, दोनों में मारपीट होने लगी। ड्राइवर ने हाथ छोड़ा था पैसेंजर पर सबको समझा कर ड्राइवर और लड़के को बैठा लिया था। गाड़ी जैसे यहां आई तो हादसा हो गया आगे बैठे हुए लोग बता रहे थे कि मारुति कार बचाने के चक्कर में काफी लोग घायल हुए हैं।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह घायलों का हालचाल लेने पहुंचे जिन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली से ये बस आ रही थी आगरा जाना था, तभी कासगंज रोड पर डिवाइडर से टकरा गई है। तत्काल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुई पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया है।

हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है टेक्निकल मुआयना भी करवाया जायेगा। डिवाइडर से टकरा कर पलट गई है। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। सभी को हल्की फुल्की ही चोटें आई हैं। सभी खतरे से बाहर हैं सामान्य चोट हैं ड्राइवर को गम्भीर चोट आई है।

सघन निगरानी में उपचार चल रहा है। इलाज कराया जा रहा है। बस को रास्ते से हटाया गया है। घटना का कारण जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कंडक्टर से बात हुई है वह कह रहा था कि बगल से कोई मोटर साइकिल बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।

दरअसल यूपी 14 एफ टी रोडवेज बस बरेली से एटा की ओर आ रही थी तभी हादसे की शिकार हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि किसी वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया ।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता कर रही है चालक और परिचालक फरार हो गए है।पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से हटवाया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी पुष्पेंद्र राजपूत ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर ने बताया कि रोडवेज की एक बस के पंद्रह से बीस लोग घायल हुए हैं। पांच-सात लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। कासगंज रोड पर एक कट है, वहां से हादसा हुआ है। कुछ घायलों को मिस्टी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोड है कोई चूक हुई है जिसकी वजह से हादसा हुआ है।

घायल बच्चू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया वह कासगंज से आगरा की ओर जा रहे थे तभी बस डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई दो चार ही सही बचे है बाकी सभी घायल हुए हैं।

इस हादसे में कल्याण पुत्र बादशाह उम्र 60 वर्ष निवासी मीसा कलां,जैनुल हुसैन पुत्र शमशुल हुसैन उम्र 28 वर्ष,निवासी अजरुऊ जनपद बदायूं बच्चू सिंह पुत्र ओमप्रकाश उम्र 38 वर्ष शाहपुर आगरा ,

उमा देवी पत्नी राकेश शर्मा उम्र उम्र 42 वर्ष नगला विशुन लाइनपार फिरोजाबाद,ऋतिक शर्मा पुत्र राकेश शर्मा 22 वर्ष,उपदेश देवी लोकेश शर्मा उम्र 45 वर्ष,अमन शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा 45 उम्र 45 वर्ष,विकास शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी गढ़ फिरोजाबाद,

मोती सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह उम्र 36 वर्ष,निवासी कीटोना बरेली,अंशुल पुत्र व्रज हरित निवासी उम्र 20 वर्ष हुमायूं सोरों जनपद कासगंज,रिंकी पत्नी ब्रज हरित उम्र 43 वर्ष निवासी उपरोक्त,रामेश्वर पुत्र भगवान दास उम्र 62 वर्ष निवासी विधान राव रामपुर घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है जिनका उपचार चल रहा है।