सीतापुर की प्लाईवुड फैक्ट्री विवाद पर प्रशासन का बड़ा फैसला, फैक्ट्री अब होगी सरकारी

उप्र के सीतापुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। आपको बता दे कि 68 साल पुराने प्लाईवुड फैक्ट्री विवाद पर प्रशासन का बड़ा फैसला आया है।

सीतापुर की प्लाईवुड फैक्ट्री विवाद पर प्रशासन का बड़ा फैसला, फैक्ट्री अब होगी सरकारी
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। आपको बता दे कि 68 साल पुराने प्लाईवुड फैक्ट्री विवाद पर प्रशासन का बड़ा फैसला आया है।

जिलाधिकारी राजागणपति आर.के. ने हुसैनगंज स्थित मेसर्स प्लाईवुड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री की करीब 14 एकड़ जमीन को बोना वेकेंटियायानी स्वामीविहीन घोषित करते हुए राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया है।

जांच में सामने आया कि विदेशी भागीदारों के जाने के बाद बिना RBI अनुमति के स्वामित्व हस्तांतरण की कोशिश की गई थी, जिसे अदालत ने अवैध करार दिया।

साथ ही 1958 के बाद फर्म के रिकॉर्ड में कोई वैध बदलाव दर्ज नहीं मिला, जिसके चलते सभी निजी दावे खारिज कर दिए गए। इस फैसले के साथ ही अरबों की जमीन अब सरकार के कब्जे में आ गई है।