कानपुर देहात: हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन, सुख-समृद्धि की कामना
आज पूरे देश में बुढ़वा मंगल का पर्व बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही प्राचीन और प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। आज पूरे देश में बुढ़वा मंगल का पर्व बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही प्राचीन और प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
जहाँ भक्त बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इस खास मौके पर जगह-जगह विशाल भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में उप्र के कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर तहसील परिसर में स्थित प्राचीन पीपलेश्वर हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अकबरपुर अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर आज कानपुर देहात का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। अकबरपुर तहसील परिसर स्थित प्राचीन पीपलेश्वर हनुमान मंदिर में सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने उप जिलाधिकारी अकबरपुर के साथ पीपलेश्वर हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया।
अकबरपुर अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। एडीएम और एसडीएम सहित उपस्थित तमाम अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे परिसर में 'जय श्रीराम' और 'जय बजरंगबली' के जयकारे गूंजते रहे।



