प्रतापगढ़ में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चला ऑपरेशन सजग, थानेदारों को भ्रमणशील रहने के निर्देश

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए SP दीपक भूकर ने ऑपरेशन सजग चलाया है। SP ने थानेदारों को भ्रमणशील रहकर जनता से समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं।

प्रतापगढ़ में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चला ऑपरेशन सजग, थानेदारों को भ्रमणशील रहने के निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए SP दीपक भूकर ने ऑपरेशन सजग चलाया है। SP ने थानेदारों को भ्रमणशील रहकर जनता से समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस क्रम में गांव-गांव जाकर डेरा रजिस्टर से किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कर रही है। बाहरी अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्राइम में कमी आएगी। साथ ही पुलिस साइबर ठगी को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है और OTP-लिंक शेयर न करने की अपील कर रही है।