मिर्जापुर में महंगाई के मुद्दे को लेकर सपा का अनोखे अंदाज में विरोध, चीनी की उतारी आरती

उप्र के मिर्जापुर जनपद में महंगाई के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

मिर्जापुर में महंगाई के मुद्दे को लेकर सपा का अनोखे अंदाज में विरोध, चीनी की उतारी आरती
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में महंगाई के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों ने चीनी को भगवान का रूप देकर बाकायदा पूजा-अर्चना की और केंद्र सरकार को सद्बुद्धि मिलने की प्रार्थना की।

प्रदर्शन के दौरान महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई मिर्जापुर में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा। सपाइयों ने प्रतीकात्मक रूप से चीनी को भगवान का रूप दिया और उसकी पूजा-अर्चना कर सरकार को सद्बुद्धि मिलने की प्रार्थना की ।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। रसोई के जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनका आरोप है कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे तो करती है, लेकिन आम जनता को इसका फायदा जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है।