बहराइच: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर लाभार्थी खुश, लोगों ने कहा- प्राप्त हो रहे रोजगार के नए अवसर

उप्र के बहराइच जनपद की दो विधानसभाओं की जनता को करोड़ों की सौगात देने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 352 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

बहराइच: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर लाभार्थी खुश, लोगों ने कहा- प्राप्त हो रहे रोजगार के नए अवसर
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद की दो विधानसभाओं की जनता को करोड़ों की सौगात देने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 352 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं से एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को सम्मनित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने के बाद लाभार्थियों ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में जिस तरह से युवाओं को रोजगार मिल रहा है बेरोजगारों को नए-नए रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं ऐसे में हम मुख्यमंत्री की सराहना करते हैं।

वही मुख्यमंत्री को सुनने के बाद आम लोगों ने कहा कि आज का मुख्यमंत्री का वक्तव्य बहुत ही हौसलाकारक था उन्होंने अभी कहा कि इस पूरी उम्मीद के साथ की 2027 में पुनः बीजेपी सरकार बनाई गई लोग मुख्यमंत्री की प्रशंसा कर रहे हैं।