भदोही में राज्यपाल के संभावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पूरे करने के निर्देश

उप्र के भदोही जनपद में राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।

भदोही में राज्यपाल के संभावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पूरे करने के निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट 

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद में राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राज्यपाल के आगमन से जुड़ी व्यवस्थाएं तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और दूसरी जरूरी सुविधाएं ठीक रखने को कहा।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत ज्ञानपुर और जिला पंचायत राज अधिकारी को विश्वविद्यालय परिसर और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग से परिसर और संबंधित रास्तों की मरम्मत और दूसरे सौंपे गए काम समय पर पूरे करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने और विभागों के बीच तालमेल बनाकर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर पंचायत ज्ञानपुर के अधिशासी अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।