शाहजहांपुर: बीमारी से परेशान युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच
उप्र के शाहजहांपुर जनपद में बीमारी से परेशान एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश का शव पेड़ से लटका मिला।
शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में बीमारी से परेशान एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश का शव पेड़ से लटका मिला।
परिजनों के मुताबिक, जगदीश काफी समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में जांच कराने पर उनके गुर्दे खराब होने की जानकारी मिली थी। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा मामला शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव का है, जहां 45 वर्षीय जगदीश मन्नू खंडेलवाल के प्लांट में चौकीदारी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, जगदीश काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
परिजनों ने बताया कि बीते दिन जगदीश ने अपनी जांच कराई थी, जिसमें उनके गुर्दे खराब होने की जानकारी मिली। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। इस खबर के बाद जगदीश काफी परेशान थे। परिजनों के मुताबिक, इसी परेशानी के बीच उन्होंने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



