लखीमपुर खीरी: पुलिस मुठभेड़ में विपुल अवस्थी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में सिकंदराबाद के पास पुलिस मुठभेड़ में विपुल अवस्थी हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवेश वाजपेई उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में सिकंदराबाद के पास पुलिस मुठभेड़ में विपुल अवस्थी हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवेश वाजपेई उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
नीमगांव पुलिस से हुई मुठभेड़ में बिल्लू के पैर में गोली लगी है। गौरतलब है कि जिले के थाना नीमगांव क्षेत्र में बीते दिनों हुए दिनदहाड़े विपुल अवस्थी की हत्या हुई थी।
थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिकंदराबाद रामगौरव सहित विपुल हत्याकांड के शीघ्र खुलासे को लेकर पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगी थी।
जिसके परिणामस्वरूप सिकंदराबाद के पास पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। मुठभेड़ के दौरान घायल मुख्य आरोपी को नीमगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



