लखनऊ में अग्निकांड के बाद प्रतापगढ़ के कोचिंग संस्थानों में छापेमारी, की गई फायर सेफ्टी की जांच

उप्र की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुई अग्निकांड की बेहद पीड़ा दायक घटना के बाद प्रतापगढ़ जिले में जांच शुरू की गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजू के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

लखनऊ में अग्निकांड के बाद प्रतापगढ़ के कोचिंग संस्थानों में छापेमारी, की गई फायर सेफ्टी की जांच
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुई अग्निकांड की बेहद पीड़ा दायक घटना के बाद प्रतापगढ़ जिले में जांच शुरू की गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजू के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों में फायर ब्रिगेड टीम पहुंची एवं फायर सेफ्टी, फायर अलार्म, एंट्री व एग्जिट प्वाइंट को देखा व परखा। कमियां मिलने पर एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जून 2015 में प्रतापगढ़के  गोयल रेजीडेंसी में हुए अग्निकांड में 13 लोगों ने जान गंवाई थी।