बहराइच में तेज आँधी तूफान के चलते किसान व मवेशी की मौत, डीएम ने जारी किया सहायता राशि

उप्र के बहराइच जनपद में आए तेज आँधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। तेज हवाओं की रफ्तार की वजह से जिले में कई जगहों पर बड़ा नुकसान हुआ है।

बहराइच में तेज आँधी तूफान के चलते किसान व मवेशी की मौत, डीएम ने जारी किया सहायता राशि
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में आए तेज आँधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। तेज हवाओं की रफ्तार की वजह से जिले में कई जगहों पर बड़ा नुकसान हुआ है।

तेज तूफान की जद में आये महसी तहसील के चाँदपारा में एक किसान तेजराम वर्मा की मौत हो गयी जबकि पयागपुर  में एक मवेशी की मौत हो गयी।

प्राकृतिक आपदा से हुई जिले में जनहानि की सूचना पर डीएम अक्षय त्रिपाठी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीड़ित परिवार को संवेदना व्यक्त की।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता मुहैय्या करवाई गई है और अधीनस्थ अधिकारियों को जिले में जायजा लेने के लिए निर्देश दिया गया है।