मुजफ्फरनगर: पत्रकार महासम्मेलन में पत्रकारों की भूमिका की सराहना, जनमत न्यूज संवाददाता संजय कटारिया को किया सम्मानित
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में युवा लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार महासम्मेलन में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों के योगदान और उनकी भूमिका की सराहना की गई।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में युवा लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार महासम्मेलन में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों के योगदान और उनकी भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य अहलावत ने जनमत न्यूज के संवाददाता संजय कटारिया को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।
लक्ष्य अहलावत ने पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज के विभिन्न मुद्दों को सामने लाने और जनता की आवाज को संबंधित अधिकारियों एवं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
सम्मेलन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकारों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र से युवा लोक जनशक्ति पार्टी के भावी प्रत्याशी अमन बंसल तथा पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किए जाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता समाज के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है।



