सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज, इस फाइनल चैप्टर में खुलेगा 'जॉर्ज कुट्टी' का रहस्य

भारतीय सिनेमा जगत की सबसे बेहतरी सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मोहनलाल की फिल्म दृश्यम का नाम जरूर शामिल होता है।

सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज, इस फाइनल चैप्टर में खुलेगा 'जॉर्ज कुट्टी' का रहस्य
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। भारतीय सिनेमा जगत की सबसे बेहतरी सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मोहनलाल की फिल्म दृश्यम का नाम जरूर शामिल होता है।

मलयालम सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी इस फ्रेंचाइज ने अपार सफलता हासिल की है। पिछले दो भागों के सुपरहिट होने के बाद अब मोहनलाल की दृश्यम 3 आ रही है, जिसका टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है।

सस्पेंस भरपूर दृश्यम 3 के इस टीजर में जॉर्ज कुट्टी को तीन गुना मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। आइए एक नजर निर्देशक जीतू जोसेफ की दृश्यम 3 की इस लेटेस्ट टीजर पर डालते हैं।

सामने आया दृश्यम 3 का टीजर

मंगलवार को मेकर्स की तरफ से इस बात का एलान किया गया था कि बुधवार को मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 का टीजर रिलीज किया जाएगा। उसी आधार पर 29 अप्रैल शाम को दृश्यम पार्ट 3 की पहली झलक सामने आई, जिसमें अभिनेता मोहनलाल जॉर्ड कुट्टी के किरदार में नजर आए। इस टीजर वीडियो को मोहनलाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

मलायलम दृश्यम 3 के इस टीजर में आप देख सकते हैं कि पिछले दो भागों के सीन्स को मिलाया गया है। अंत में जॉर्ज कुट्टी फाइनल चैप्टर में खुद को और अपने परिवार को बचाने के बारे में नई योजना बनाता हुआ नजर आ रहा है।

क्योंकि वह जानता है कि उसका अतीत उसका पीछा भी नहीं छोड़ेगा और एक नया खतरा उसकी फैमिली पर आने वाला है, जिसके लिए पहले से ज्यादा सर्तक रहना पड़ेगा।

सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर दृश्यम 3 का ये टीजर हर किसी को पसंद आ रहा है और फैंस इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। फिल्म के टीजर फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर दिया है।

कब रिलीज होगी साउथ की दृश्यम 3

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की दृश्यम 3 की रिलीज डेट 22 मई है। हालांकि, इससे पहले इस मूवी को 2 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।