पर्दे पर दिखेगी मां दुर्गा के स्वरूपों की महागाथा, महादेवी आदिशक्ति की रिलीज डेट का हुआ खुलासा
नवरात्र के दिनों में हर तरफ मां दुर्गा की जय-जयकार हो रही है। इस खास मौके पर अब महादेवी आदिशक्ति: द लीजेंड ऑफ मां दुर्गा माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया है।
मुंबई/जनमत न्यूज़। नवरात्र के दिनों में हर तरफ मां दुर्गा की जय-जयकार हो रही है। इस खास मौके पर अब महादेवी आदिशक्ति: द लीजेंड ऑफ मां दुर्गा माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया है। साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट की जानकारी भी मेकर्स की तरफ से दी गई है। आइए इस फिल्म के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं।
बड़े पर्दे पर दिखेगी महादेवी आदिशक्ति की कहानी
उसके बाद पौराणिक और धार्मिक विषयों पर आधारित कई एआइ और एनिमेशन निर्मित फिल्मों की घोषणा हुई। इसी क्रम में निर्देशक मिलिंद नंदनवार एनिमेशन फिल्म महादेवी आदिशक्ति: द लीजेंड ऑफ मां दुर्गा बना रहे हैं। इस फिल्म में महिषासुरमर्दिनी से लेकर मां काली तक, मां आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों के गाथाओं के बारे में दिखाया जाएगा।
फिल्म को कंप्यूटर ग्राफिक्स की जगह हाथों से बने एनिमेशन से बनाया जा रहा है। फिल्म से 150 से ज्यादा एनिमेटर जुड़े हैं। रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन फिल्म की पहली झलक जारी की गई।
महादेवी आदिशक्ति के फर्स्ट लुक पोस्टर और प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी महादेवी आदिशक्ति
बात की जाए एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म महादेवी आदिशक्ति की थिएटर्स रिलीज डेट के बारे में तो इस मूवी मेकर्स की तरफ से इसका भी एलान किया है और बताया है कि फरवरी 2027 में आपको ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।
महादेवी आदिशक्ति: द लीजेंड ऑफ मां दुर्गा के निर्देशक मिलिंद नंदनवार का अपनी फिल्म के बारे में ये कहना है- भारत आध्यात्मिकता, भक्ति और कालजयी ज्ञान की भूमि रहा है। सनातन धर्म की कथाओं ने हमारी सभ्यता को आकार दिया है।
महावतार नरसिम्हा से शुरू हुआ चलन
साल 2024 में प्रदर्शित एनिमेशन फिल्म महावतार नरसिम्हा 182.83 करोड़ रुपये की कमाई के साथ देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म बनी थी। भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार पर बनी इस फिल्म ने बताया कि अगर एनिमेशन फिल्मों में पौराणिक कहानियों को अच्छी तरह से दिखाया जाए, तो दर्शक उसमें भी खूब दिलचस्पी लेते हैं।



