Drishyam 3 OTT: किस OTT पर विजय सलगांवकर लड़ेंगे परिवार के लिए आखिरी लड़ाई? यहां जानें
अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3: The Conclusion) 2 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3: The Conclusion) 2 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है।
इस क्राइम थ्रिलर ने भारत में पहले दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। तीसरे दिन (रविवार) तक इसकी घरेलू नेट कमाई 125 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी।
जैसे-जैसे दर्शक विजय सलगांवकर की दुनिया से जुड़ रहे हैं, वो इसके बारे में और जानने के इच्छुक हो रहे हैं। ऐसे में कई फैंस की दिलचस्पी इसमें है कि मूवी थिएटर के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज?
उम्मीद है कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
बॉलीवुड फिल्मों के लिए थिएटर से OTT पर आने के बीच आमतौर पर 45 से 60 दिनों का अंतर होता है, लेकिन यह समय-सीमा अलग-अलग फिल्मों और उसके स्ट्रीमिंग एग्रीमें पर भी निर्भर करती है।
कौन-कौन से कलाकार आए नजर
इस तीसरे पार्ट में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के तौर पर वापसी की है। उनके अलावा श्रिया सरन नंदिनी सलगांवकर के रूप में, तब्बू मीरा देशमुख के रूप में और इशिता दत्ता अंजू सलगांवकर के रूप में वापसी कर रही हैं।
जयदीप अहलावत इसमें शामिल होने वाले नए कलाकार है। उनके अलावा रजत कपूर, प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला, मृणाल जाधव और नेहा जोशी भी सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए।
इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में 'दृश्यम' के साथ हुई थी। इसके बाद साल 2022 में 'दृश्यम 2' आई। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक पिता एक एक्सीडेंटल मौत के बाद अपने परिवार को बचाने की हर कोशिश करता है जिसके लिए उसने सावधानी से एक टाइमलाइन बनाई है।



