रायबरेली: शारदा नहर में मिले तीन शव, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त; पहचान कराने के प्रयास जारी

उप्र के रायबरेली जिले के थाना बछरावां क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर में तीन शव बहते हुए दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई।

रायबरेली: शारदा नहर में मिले तीन शव, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त; पहचान कराने के प्रयास जारी
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जिले के थाना बछरावां क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर में तीन शव बहते हुए दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महाराजगंज और प्रभारी निरीक्षक बछरावां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया गया।

पुलिस के अनुसार बरामद शवों में दो वयस्क पुरुष और एक वयस्क महिला शामिल हैं। तीनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

शवों की पहचान कराने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बताई गई है।