प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 24 सूत्री मांगों का ज्ञापन

उप्र के प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 24 सूत्री मांगों का ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, पूर्व एवं वर्तमान एआईसीसी/पीसीसी सदस्य, विधानसभा एवं जिला पंचायत के पूर्व व संभावित प्रत्याशी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं ने इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित 24 सूत्री मांगों का ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और कथित अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी।