कन्नौज में राष्ट्रगान ने टाला पुलिस और सपा का टकराव, जन-गण-मन की गूंज पर सभी हो गए शांत

उप्र के कन्नौज जनपद में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कन्नौज में राष्ट्रगान ने टाला पुलिस और सपा का टकराव, जन-गण-मन की गूंज पर सभी हो गए शांत
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को शान्त करने के लिए सपा कार्यकर्ताओ ने पुलिस के सामने ही राष्ट्रगान गाया। जब पुलिस के सामने सपा ने राष्ट्रगान गाया, तो 500 पुलिसवालों ने भी सैल्यूट किया। सपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान लाठी-गोली नहीं चली।

जिले में प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी का माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर ही रोक दिया।

सपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा।