ऐरवाकटरा बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौके पर मौत
हादसा इतना भीषण था कि शिवानी देवी और उनके मासूम बेटे पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार पति और एक अन्य बच्ची इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज। जनपद औरैया के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवानी देवी अपने परिवार के साथ बाइक से सहायल क्षेत्र के पूरा कला गांव स्थित अपने मायके जा रही थीं। बाइक पर उनके साथ उनका लगभग तीन वर्षीय पुत्र पुष्पम भी सवार था। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि शिवानी देवी और उनके मासूम बेटे पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार पति और एक अन्य बच्ची इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.