बलिया: पति ने पत्नी व सास को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, ससुर घायल; आरोपी फरार
उप्र के बलिया जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां चाकूबाजी की एक घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।
बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट
बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां चाकूबाजी की एक घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार 25/26 अप्रैल की मध्य रात्रि जनपद थाना नगरा के एक गांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि वहां चाकूबाजी हुई है, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नगरा मौके पर पहुंचे थे तो जानकारी हुई थी कि अमित कुमार गुप्ता नाम का लड़का, जो मूल रूप से सिंहाचौर गड़वार थाने का रहने वाला है उसकी ससुराल बछईपुर गांव नगरा में है।
अमित कुमार द्वारा रात्रि में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण पहले अपने पत्नी पर हमला किया। उसके बाद जब उसके सास-ससूर बचाने आये तो उस पर भी हमला किया। इस घटना में आरोपी अमित कुमार की पत्नी और उसकी सास सुशीला देवी की मृत्यु हो गई है।
उसके घायल ससुर को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हे बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया है। अभी तक उनकी स्थिति सही बताई जा रही है। आरोपी अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है तथा इसके सभी संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
मौके पर स्वाट/सर्विलांस टीम/फील्ड युनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा घटना स्थल पर मौजूद है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Janmat News 
