हाथरस: दो युवतियों के साथ रेप कर आज़ाद घूम रहे आरोपी, अश्लील वीडियो भी बनाया; पुलिस खामोश
उप्र के हाथरस जनपद में दो युवतियों के साथ रेप की वारदात सामने आई है। एक महिला के साथ तमंचे के बल पर रेप कर अश्लील वीडियो बनाया गया और उसे वायरल भी कर दिया।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में दो युवतियों के साथ रेप की वारदात सामने आई है। एक महिला के साथ तमंचे के बल पर रेप कर अश्लील वीडियो बनाया गया और उसे वायरल भी कर दिया।
यह घटना जनपद के कोतवाली हाथरस गेट के अलग-अलग क्षेत्र की है। महिला से तमंचे के बल पर रेप करने वाले आरोपी का अवैध असलहों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दूसरी युवती के साथ शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण किया गया। युवती अब 2 माह की गर्भवती है। दोनों आरोपी महिलाओं के साथ रेप कर खुलेआम आजाद घूम रहे हैं।
दोनों महिलाओं ने थाने में शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को फटकार कर थाने से भगा दिया। दोनों महिलाएं रेप के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रही हैं। दोनों ने अलग-अलग मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की है।


