एटा: शादी में हुई फायरिंग से दो किशोरों की मौत मामले का आरोपी गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के उभई असदनगर गांव में डीजे पर डांस करते वक्त चली गोली से दो किशोरों की मौत का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एटा: शादी में हुई फायरिंग से दो किशोरों की मौत मामले का आरोपी गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नन्द कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के उभई असदनगर गांव में डीजे पर डांस करते वक्त चली गोली से दो किशोरों की मौत का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाइसेंसी दो नाली बंदूक और दो खोखा कारतूस दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए है।

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी मोबिन पुत्र मुन्ने खां निवासी जय जय राम नन्ही चौक गली कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात उभई असदनगर गांव में ममेरे भाई सलमान पुत्र समसुद्दीन की बारात से पहले दावत के कार्यक्रम में फुफेरा भाई शाहरुख पुत्र मुन्ने खां उम्र 17 वर्ष और उसका भतीजा सोहेल पुत्र असुद्दीन निवासी तुम थाना कुरावली शामिल होने आए थे ।

तभी डीजे की धुन पर डांस करते वक्त अचानक फायर हुआ। गोली दोनों किशोरों को गर्दन और शरीर को छलनी करती हुई निकल गई और दोनों छटपटाकर फर्श पर गिर पड़े और शादी के घर में  मातम पसर गया। सोहिल की मौके पर ही मौत हो गई बही शाहरुख की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे थे।

घटना के बाद फायर करने बाला आरोपी मुवीन मौके से फरार हो गया ।पुलिस ने मृतकों के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और मुखबिरों का जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए नया गांव थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बंदूक लाल मुहम्मद पुत्र हसमुद्दीन की थी। सलमान के रिश्ते के बहनोई मुवीन से लाइसेंसी बंदूक से अचानक फायर हो गया। गोली दोनों किशोरों को लग गई और दोनों किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि शनिवार की देर रात शादी समारोह में एक हादसे में दो किशोरों को गोली लगने से उनकी मौत हुई है। गोली दुर्घटना बस चली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों में थाना प्रभारी अनिल कुमार,उपनिरीक्षक दीपक दोहरे,आरक्षी अंकित कुमार,आरक्षी इंद्रजीत शामिल रहे हैं।