हरदोई पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्वामियों को लौटाए 50 लाख कीमत के 279 गुमशुदा मोबाइल

उप्र की हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले एक माह के भीतर करीब 50 लाख रुपये की कीमत के 279 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

हरदोई पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्वामियों को लौटाए 50 लाख कीमत के 279 गुमशुदा मोबाइल
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट 

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र की हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले एक माह के भीतर करीब 50 लाख रुपये की कीमत के 279 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आज शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त गुमशुदगी के प्रार्थना पत्रों और CEIR पोर्टल की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए इन 279 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। अपने खोए हुए कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर आवेदकों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

सभी लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए हरदोई पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। ASP ने बताया कि बड़े पैमाने पर खोए हुए मोबाइल बरामदगी अभियान को सफल बनाने वाली टीम में साइबर सेल निरीक्षक वहीद अहमद के साथ सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार शामिल रहे।