कांवड़ यात्रा को लेकर भदोही जिला प्रशासन मुस्तैद, NH संख्या 19 के उत्तरी लेन को किया गया बंद

तीर्थराज प्रयागराज से गंगाजल लेकर भदोही के बीच से गुजरने वाली कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है।

कांवड़ यात्रा को लेकर भदोही जिला प्रशासन मुस्तैद, NH संख्या 19 के उत्तरी लेन को किया गया बंद
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट  

भदोही/जनमत न्यूज़। तीर्थराज प्रयागराज से गंगाजल लेकर भदोही के बीच से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के उत्तरी लेन को बंद किया गया है। उत्तरी लेन से रात के 12:00 बजे के बाद काँवरिया गुजरेंगे। 

बता दें कि श्रावण मास की शुरुआत के बाद तीर्थराज प्रयागराज से वाराणसी के लिए बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने की परंपरा को बदस्तूर निभाने का काम कांवरियों के द्वारा किया जाता है और लगातार 1 महीने की पूजा होती है जिसमें भारी संख्या में यात्रा निकलते हैं दूर दराज के लोग भाग लेते हैं।

तीर्थराज प्रयागराज से जल लेकर बाबा काशी विश्वनाथ वाराणसी पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह अस्पतालों की कैंप लगाकर इलाज किया जाएगा। 

विश्राम व आराम की पूरी व्यवस्था उत्तरी लेन कांवरियों के लिए आरक्षित है। रात के 12:00 बजे से छोटे बड़े वाहनों का उत्तरी मार्ग से चलन चालन बंद होगा।