बहराइच पहुंचे सपा के शिक्षक MLC प्रत्याशी कमलेश यादव, किया विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों का निरीक्षण

आगामी चुनाव को लेकर उप्र के बहराइच जनपद में समाजवादी पार्टी अलर्ट मोड़ में आ गई है। इसी क्रम में समाजवादी शिक्षक MLC प्रत्याशी कमलेश यादव बहराइच पहुंचे।

बहराइच पहुंचे सपा के शिक्षक MLC प्रत्याशी कमलेश यादव, किया विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों का निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। आगामी चुनाव को लेकर उप्र के बहराइच जनपद में समाजवादी पार्टी अलर्ट मोड़ में आ गई है। इसी क्रम में समाजवादी शिक्षक MLC प्रत्याशी कमलेश यादव बहराइच पहुंचे।

इस दौरान कमलेश यादव ने जनपद ने विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों का निरीक्षण किया। स्कूल कॉलेजों का निरीक्षण कर उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात की।

इस अवसर पर कमलेश यादव ने कहा सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों को उनका हक दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सपा नेता जय प्रकाश मिश्रा के घर पर की प्रेस कांफ्रेंस किया।