पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई जनता शक्ति पार्टी, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की तैयारी
उप्र के मिर्जापुर की डीएम रहीं पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अब अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर की डीएम रहीं पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अब अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिव्या मित्तल ने 'जनता शक्ति पार्टी' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है और मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल के इस कदम से पूर्वांचल की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पहचान बनाने वाली दिव्या मित्तल चुनावी मैदान में कितना असर दिखा पाएंगी?
गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक में इंट्री और दल और निर्दल के बीच गुरुवार को विंध्याचल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी में उनकी इंट्री को लेकर चर्चा होती रही है, लेकिन उस पर उन्होंने विराम लगाते हुए अपनी पार्टी और नाम की घोषणा कर दी है।



