लखीमपुर खीरी: नेशनल हाईवे पर ट्रक और मैजिक की आमने सामने की टक्कर, 10 लोगों की मौत
उप्र के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। लखीमपुर से बहराइच एनएच 730 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक और मैजिक में आमने सामने की भयंकर टक्कर में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। लखीमपुर से बहराइच एनएच 730 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक और मैजिक में आमने सामने की भयंकर टक्कर में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा एक अन्य घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके की पर कई थानों की पुलिस फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
जानकारी के अनुसार पीलीभीत-बस्ती मार्ग एन एच 730 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना ईसानगर के अदलीसपुर के पास मैजिक और ट्रक के हुए भीषण सड़क हादसे में कुल 10 लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया एवं शवो को कब्जे में लेकर हाईवे खुलवाया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आगे की पुलिस विधिक कार्यवाही तो कर रही है।
सवाल यह है कि आखिर इन सड़क हादसों का जिम्मेदार कौन है? इस पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए ताकि संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो सके।


