मुजफ्फरनगर: जुड़वा नवजात के इलाज के नाम पर वसूली का आरोप, हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव लडवा निवासी सतार ने एसएसपी को शिकायत देकर चरक हॉस्पिटल, रुड़की रोड और न्यू लाइफ हॉस्पिटल पर नवजात जुड़वा बच्चों के इलाज के नाम पर कथित वसूली और जबरन भर्ती रखने का आरोप लगाया है।

मुजफ्फरनगर: जुड़वा नवजात के इलाज के नाम पर वसूली का आरोप, हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव लडवा निवासी सतार ने एसएसपी को शिकायत देकर चरक हॉस्पिटल, रुड़की रोड और न्यू लाइफ हॉस्पिटल पर नवजात जुड़वा बच्चों के इलाज के नाम पर कथित वसूली और जबरन भर्ती रखने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, चरक हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद करीब 25 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद डॉक्टर आमिर द्वारा बच्चों की हालत गंभीर बताने और फर्जी डॉक्टर मोईन के माध्यम से न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराने का आरोप है।

परिजनों का कहना है कि अब इलाज के नाम पर करीब 60 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं। पीड़ित ने अस्पताल, डॉक्टरों और इलाज संबंधी दस्तावेजों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।