संभल: आपसी विवाद में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत; मायके वालों ने की यह मांग

उप्र के संभल जनपद में पति पत्नी के विवाद में पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 4 वर्ष पहले दोनों को शादी हुई थी।

संभल: आपसी विवाद में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत; मायके वालों ने की यह मांग
Published By- Diwaker Mishra

संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में पति पत्नी के विवाद में पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 4 वर्ष पहले दोनों को शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पूरा मामला संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार का है जहां पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार गांव चंदवार निवासी चंद्रपाल की पत्नी आकांक्षा किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से आहत होकर महिला ने गुस्से में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

बताया जा रहा है कि आकांक्षा की शादी करीब चार वर्ष पूर्व अमरोहा जनपद के थाना नौगांव सादात क्षेत्र से हुई थी। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई।

इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई तत्काल सूचना नहीं दी। देर शाम किसी व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।घटना की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए।

मायके वालों ने दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनके नाम जमीन दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार मृतका के दो छोटे बच्चे हैं-तीन वर्षीय बेटा गौरव और दो वर्षीय बेटी गौरी।

पुलिस के मुताबिक कि महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।