अयोध्या में राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का आयोजन, देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना

उप्र की रामनगरी अयोध्या के रानोपाली स्थित विद्याकुंड के उदासीन आश्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

अयोध्या में राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का आयोजन, देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट 

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या के रानोपाली स्थित विद्याकुंड के उदासीन आश्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

इसमें आश्रम के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद हनुमान जी की भव्य आरती और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विनोद जायसवाल ने बताया कि मार्च महीने से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन हनुमान जी की कृपा से लगातार जारी है। इसका उद्देश्य देश की खुशहाली, समृद्धि और राष्ट्र कल्याण की कामना करना है।

वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा की 300 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड जीत का दावा किया। अयोध्या विधानसभा से अपनी दावेदारी पर उन्होंने कहा कि पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। यदि नेतृत्व चुनाव लड़ने का निर्देश देगा तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।